मशहूर फिल्म अभिनेता शशि कपूर का निधन, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे शशि कपूर का सोमवार शाम को निधन हो गया। वह 79 साल के थे और लंबे समय से बींमार चल रहे थे। साल 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा था। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया था और 2015 में उनको दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ। उनके तीन बच्चे कुणाल कपूर, कर्ण कपूर और संजना कपूर हैं। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर मशहूर निर्माता निर्देशक थे। वे भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। दोनों भाई के पहले ही निधन हो चुके हैं। कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी शशि कपूर के जाने बाद खत्म हो गई।60 और 70 के दशक में बॉलीवुड में आकर्षक व्यक्तित्व वाले शशि कपूर का सिक्का जमकर चला और उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी। शशि कपूर हिन्दी सिनेमा की 160 फिल्मों में अभिनय किया था।बॉलीवुड में शशिकपूर और अमिताभ बच्चन की जो़ड़ी हिट मानी जाती रही है। फिल्म दीवार में दोनों का शानदार रहा है। अभिनय अमिताभ और शशि कपूर की फिल्म ‘दीवार’ को बॉलीवुड की एक माइलस्टोन फिल्म कहा जाता है।उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म आवारा और आग में काम किया था। शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन शशि स्कूल में नाटकों में हिस्सा लेना चाहते थे। उनकी यह इच्छा वहां तो कभी पूरी नहीं हुई, लेकिन उन्हें यह मौका अपने पिता के ‘पृथ्वी थियेटर्स’ में मिला। शशि ने एक्टिंग में अपना करियर 1944 में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के नाटक ‘शकुंतला’ से शुरू किया था। उन्होंने फिल्मों में भी अपने एक्टिंग की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। 1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई। बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R