बारात में डीजे को लेकर चले लात जूते

बारात में डीजे को लेकर चले लात जूते

बिना दुल्हन बैरंग लौटी बारात

दूसरे दिन फिर बुलाई बरात पूर्ण हुई शादी

आगरा थाना बरहन क्षेत्र की पुलिस चौकी आंवलखेड़ा के गांव अमानाबाद में गुरुवार रात एक शादी में डीजे पर नाचने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। शराबियों ने जमकर लात जूते चलाएं मारपीट के बाद हंगामा इतना खड़ा हो गया के कि बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा शादी रचाने आया लड़का भी अपनी किस्मत को कोसते हुए रोने लगा और बिना दुल्हन साथ लिए अपने गांव बारातियों सहित वापस पहुंचा
थाना बरहन के गांव अमानाबाद(नगरिया)में बुधवार रात्रि मथुरा जनपद के राया से बारात आयी हुई थी। पहले घुड़ चढ़ाई और जय माला का प्रोग्राम हुआ। कुछ शराबियों ने डीजे बजाकर उस पर नाचना शुरू कर दिया। इसी को लेकर बाराती व घराती पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि कई बारातियों के कपड़े भी फट गए। लड़का पक्ष के कुछ रिश्तेदारों ने नाराजगी जताते हुए अपनी बेइज्जती होने की बात कहते हुए बारात वापिस ले गए। जब इसकी जानकारी हुई तो लड़की पक्ष के लोंगों ने घटना की सूचना 112 पर दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और घटना की जानकारी की जब तक बारात बिना दुल्हन लिए बैरिंग लौट चुकी थी।

काफी मशक्कत के बाद एक दूसरे पक्ष के सभ्रांत लोंगों ने राजीनामा करारी की बात कहते हुए दोबारा से बरात शादी के लिए बुलाई गई और किसी तरह समझा बुझाकर लड़का लड़की पक्ष के लोगों को एकत्रित किया गया और दूसरे दिन सुबह बारात वापिस बुलाई गई, दूल्हा और दुल्हन के फेरे कराए गए। और दुल्हन को विदा किया।
ग्रामप्रधान रामबीर गौतम ने बताया कि डीजे को लेकर कुछ लोंगो में बिबाद हो गया था ।इसी को लेकर बारात वापिस चली गयी थी लेकिन लड़का पक्ष के लोंगो को समझा बुझाकर बारात को वापिस बुलाया गया है। सभ्रांत लोंगो के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी करने के बाद लड़की को विदा कर दिया है।
हाकिम सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को मथुरा के राया से बारात आयी थी। जयमाला का प्रोग्राम खुशी खुशी सम्पन्न हुई। इसके बाद कुछ लोंगो ने डीजे बजा दिया। डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया था। जिससे बारात वापिस लौट गई थी। गांव जे सभ्रांत लोंगो द्वारा लड़का पक्ष के लोंगो को समझा बुझाकर दूसरे दिन वापिस बुलाया कर शादी की पूरी रस्में की गई और बेटी को विदा किया गया गांव में चर्चा थी कि नशेड़ी लोगों ने बरात में हंगामा करने के कारण बेटी के पीले हाथ नहीं हो पा रहे थे सभी ने एकजुट होकर शादी को पूर्ण कराया

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R