आगरा: चंबल में डूबे चार युवक, दो को चरवाहों ने बचाया, एक की डूबकर मौत

आगरा: चंबल में डूबे चार युवक, दो को चरवाहों ने बचाया, एक की डूबकर मौत

विस्तार

आगरा के बाह क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे अटेर घाट पर नहाते समय चार युवक चंबल नदी में डूब गए। इनमें दो युवकों को चरवाहों ने बचा लिया, जबकि एक युवक की डूबकर मौत हो गई। उसका शव बरामद कर लिया गया है। उसके साथी का पता नहीं चल सका। गोताखोर देरशाम तक उसकी तलाश में जुटे रहे।

पुलिस के मुताबिक पिछले माह हुई अंबाह निवासी अर्जुन (25) पुत्र राजबहादुर राठौर की शादी में उसके मामा हिम्मतपुर निवासी शोभाराम राठौर ने भात दिया था। शादी के बाद अर्जुन अपने मौसेरे भाई अंबाह के राजू (22) पुत्र श्रीपाल राठौर, चिचौल पोरसा के ब्रजकिशोर (23) पुत्र मुकेश राठौर के साथ भात-फल की रस्म को पूरा करने हिम्मतपुर आया था
अटेर घाट पर हुआ हादसा
शुक्रवार की दोपहर तीनों शोभाराम के बेटे राम निवास (22) के साथ चंबल नदी के अटेर घाट पर नहा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले राजू डूबा। राजू को बचाने के चक्कर में अर्जुन डूब गया। यह देख राम निवास और ब्रज किशोर भी बचाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे। चीख पुकार पर चरवाहों ने ब्रज किशोर और राम निवास को बचा लिया।
कुछ दूरी पर अर्जुन का शव भी बरामद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से राजू की तलाश कराने में जुटी है। अटेर के तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक का शव मिला है। दूसरे की तलाश की जा रही है। नहाते समय चार युवक डूबे थे।

28 अप्रैल को हुई थी अर्जुन की शादी
अंबाह के अर्जुन की 28 अप्रैल को शादी हुई थी। शादी के ठीक एक महीने बाद 28 मई को चंबल में डूबने से उसकी जान चली गई। अर्जुन की मौत से हिम्मतपुर और अंबाह में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R