यमुना में डूबे चार युवक, तलाश जारी

आगरा सदर के नौलक्खा निवासी छह युवक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में ताजगंज श्मशान घाट गए थे। वहां से सभी युवक यमुना में नहाने के लिए आ गए थे। इस दौरान चार युवक रितिक, विष्णु,सचिन और तुषार यमुना में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय वो गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान युवक डूबने लगे। बचने के उन्होंने शोर मचाया। दोस्तों की आवाज सुनकर पूजा कर रहे पवन और विशाल उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए। मगर, जैसे ही वो आगे बढ़े तो वो भी डूबने लगे। उन्हें डूबते देख पास में कपडे़ धो रहे लोग बचाने को दौडे़। उन्होंने विशाल और पवन को बचाया। दोनों को बचाकर बाहर निकाला। इसके बाद चारों दोस्तों को बचाने के लिए यमुना में गए, लेकिन तब तक वो डूब चुके थे।

युवकों ने दोस्तों के डूबने की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। तुरंत मौके पर थाना छत्ता, एत्माद्दौला और सदर थाने का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए हैं। इसके अलावा स्टीमर की मदद से भी तलाश शुरू की। रात को अंधेरा होने पर रेस्कूय ऑपरेशन रोक दिया गया था।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R