आगरा 11 को आएंगे गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष

  आगरा 11 को आएंगे  गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष
     अध्यक्ष उ0प्र0 गोसेवा आयोग (मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन स्तर) श्री राजीव गुप्ता जी  आई0ए0एस0 (से0नि0) दिनांक 10 जनवरी 2018 को सांय 5ः30 बजे कार द्वारा मेवात(हरियाणा) से सर्किट हाउस, आगरा पहुँचकार रात्रि विश्राम करेंगे। मा0 अध्यक्ष जी दिनांक 11 जनवरी 2018 को पूर्वान्ह् 11ः30 बजे सर्किट हाउस में मण्डलायुक्त, आगरा मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेन्ज, जिलाधिकारी आगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा, मुख्य विकास अधिकारी आगरा, नगर आयुक्त नगर निगम, आगरा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पशुपालन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, डी0एफ0ओ0 आगरा, जिला पंचायतीराज अधिकारी, अधिशासी लघु सिंचाई अधिकारी तथा ग्राम्य विकास विभागों के मण्डलीय व आगरा जनपद के अधिकारीगण तथा जनपद आगरा की निबंधित गोशालाओं के प्रतिनिधियों के साथ गो संरक्षण एवं संवर्धन विषयक बैठक करेंगे।  मा0 अध्यक्ष जी अपरान्ह् 1ः00 बजे कार द्वारा आगरा से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
——–

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R