झांसी दहेज में मांगी कार थाने में मुकदमा दर्ज

दहेज प्रथा का मामला दर्जशादी के बाद ससुराल पक्ष कर रहा दहेज की मांग
गिरबर सिह झाँसी

  1. झाँसी रेखा पत्नी संदीप पुत्री राजाराम निवासी टोडीफतेहपुर ने कोतवाली पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि शादी के समय ससुराल पक्ष के लोग कुछ भी माँग नही कर रहे थे। लेकिन जैसे ही कुछ दिन बीते और ये लोग दहेज की माँग करने लगे। माँग में ये लोग चार पहिया की माँग कर रहे है। जो मेरे पिता और घर परिवार के लोग देने में सक्षम नही है। मेरे पिता और घर परिवार के लोगों ने अपनी क्षमता से भी अधिक दहेज सुसराल पक्ष को मेरी शादी में दिया था। इसके बाद भी ये लोग दहेज की शादी के बाद अत्यधिक माँग करने लगे। जब मेरे पिता घर परिवार के लोग दहेज में चार पहिया गाडी नही दे पा रहे है तो ये लोग अत्यधिक प्रताडित कर रहे है। और गाली गलौच के साथ मारपीट भी करते है और जान से मारने की धमकी भी देते रहते है। इतना ही नही प्रार्थिनी की तीन वर्ष की पुत्री आयुषी पर गर्म पानी भी डाल दिया था। ये मुझे एवं मेरी मासूम पुत्री को जान से मारना चाहते है। इन लोगों में द्रोप्ती (सास), संदीप (पति) निवासी परवारीपुरा मऊरानीपुर है। प्रार्थिनी ने कोतवाली पुलिस से कठिन से कठिन कानूनी कार्यवाही करने की माँग की। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामला धारा 498 ए, 324, 323, 504, 506 के साथ 3/4 के तहत पंजीकृत कर लिया।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R