फिरोजाबाद यूपी में फिरोजाबाद का रसूलपुर थाना प्रथम स्थान पर 11 सिपाही सम्मानित

यूपी में   फिरोजाबाद का रसूलपुर थाना प्रथम स्थान पर 11 सिपाही सम्मानित
*फ़िरोज़ाबाद पुलिस को तकनीकी कार्यो को करने में भी मिला प्रदेश में प्रथम स्थान-एसएसप
फ़िरोज़ाबाद-एसएसपी डॉ मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ के निर्देशानुसार नागरिको को लाभान्वित एवं पुलिस कार्यो में पारदर्शिता लाने हेतु सीसीटीएनएस योजना को लागू किया गया। जिसके अंतर्गत जनपद फ़िरोज़ाबाद के समस्त कार्य सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत एफआईआर को ऑनलाइन करने में उत्तर प्रदेश की जॉन सूची में आगरा जोन आगरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनपद सूची में फ़िरोज़ाबाद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही उत्तर प्रदेश के शीर्ष बीस थानो की सूची में थाना रसूलपुर को प्रथम स्थान मिलने के साथ साथ जनपद के दस थानो को स्थान मिला है। जनपद में सीसीटीएनएस का कार्य सम्पादित करने वाले आरक्षियो द्वारा प्रदेश में जनपद का नाम उज्जवल किया गया है। एसएसपी ने इन सभी पुलिसकर्मियो को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये              1 आरक्षी अनुज कुमारु
2-आरक्षी चंद्रशेखर
3-आरक्षी कुलदीप सिंह
4-देवेन्द्र कुमार
उपरोक्त सभी सीसीटीएनएस कार्यालय से
5-आरक्षी जसराम थाना रसूलपुर
6-आरक्षी नीरज थाना रसूलपुर
7-आरक्षी विजय गुप्ता थाना रसूलपुर
8-आरक्षी विजय गुप्ता थाना रसूलपुर
9-आरक्षी राजेन्द्र थाना पचोखरा
10-आरक्षी गीताराम थाना मक्खनपुर
11-आरक्षी हरविलास थाना खैरगढ़
आदि इन सभी को एसएसपी डॉ मनोज कुमार ने जनपद को गौरवान्वित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R