अम्बेडकर जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली प्रभातफेरी
फिरोजाबाद। टूंडला में डा. भीमराव अम्बेडकर का 134 वां जन्मोत्सव पर प्रभातफेरी नगला राधेलाल से धूमधाम एवं बैंडबाजो के साथ निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में अम्बेडकर व बौद्ध अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान प्रभातफेरी नगला राधेलाल से प्रारंभ होकर सुभाष चैराहा, सब्जी मंडी, भारत माता चैक, बिहारी विलास, कोतवाली टूंडला, बल्देव रोड, दीपा चैराहा, मंटा रोड, कम्पनी बाग, रेलवे अंडरब्रिज, भूत चैराहा, नगला रामकिशन होते हुए नगलारति बुद्ध बिहार पहुंची। जहां प्रभातफेरी का समापन हुआ। इस दौरान जगह-जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुबोध कुमार, संयोजक सूर्यकान्त, पूर्व अध्यक्ष गौरव कुमार, निशान्त कुमार, प्रधान प्रतिनिधि भाईजी, भंवर सिंह चेयरमैन, लाखन सिंह वर्मा, बसंत लाल, दिवाकर सिंह, सुंधासू मित्रा, अवधेश राना, राकेश दिवाकर, कप्तान सिंह, सत्य प्रकाश सगर, प्रकाश मौर्य, शशीकान्त पुष्कर, सुभाष बौद्ध, राजेन्द्र प्रधान, सत्यवीर यादव, रोशनलाल निडर, शंकर लाल दिवाकर, शहजाद खान अमृत पाल के अलावा सैकड़ों अम्बेडकर अनुयायी मौजूद रहे।