जयन्ती पर रालोद महानगर ने किया बाबा साहेब का भावपूर्ण स्मरण, सदस्यता अभियान की शुरूआत, दो दर्जन लोग रालोद में शामिल।
आगरा। संविधान शिल्पी बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की 134 वीं जन्म जयन्ती रालोद महानगर के तत्वाधान में सिकन्दरा स्थित कार्यालय पर जोर शोर से मनायी गई। महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ,प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, प्रदेश सचिव डॉक्टर रुपेश चौधरी आदि ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित पार्टीजनों ने पुष्पान्जलि अर्पित की।महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न विचार गोष्ठी में रालोद के वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह चाहर ने बाबा साहेब को गरीबों, दलितों और शोषितों का रहनुमा बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल ने कहा कि बाबा साहेब ने अनेक कष्ट सहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की ओर देश के कमजोर वर्ग को शिक्षित बनो-संगठित रहो-संघर्ष करने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव डॉ रुपेश चौधरी ने कहा कि देश के गरीबों दलितों को बाबा साहेब ने ही संविधान में अधिकार प्रदत्त किये।
रालोद अध्यक्ष व केन्द्रीय मन्त्री श्री जयन्त चौधरी के निर्देश पर आज पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई एवं समाज सेवी सुमित चौधरी के नेतृत्व में सर्वसमाज के दो दर्जन प्रमुख लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण की, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह चाहर व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल ने रालोद का पटका पहनाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मन्त्री सत्यवीर सिंह रावत, ब्रज क्षेत्र महासचिव संजीव शर्मा, गौरव माहौर, राहुल जूरैल, अमन दीप गर्ग, राजेश पाण्डेय, हिमान्शु शर्मा, दिलीप जैन, विशाल कर्दम, धर्मवीर सिंह, प्रमोद दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे
रालोद में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से धर्मवीर कुशवाह, राजेश अग्रवाल, हरीश शर्मा, संतोष कुशवाहा, जोगेंद्र सिंह, राकेश सिंह, दिलीप जैन, अंकित जैन, दिनेश नौहवार, मनीष पचेहरा, अतुल जैन, साहब सिंह बघेल, नवीन चौधरी, भूपेंद्र कुशवाहा, रिंकू सिंह, राकेश सिंह, आदि थे।