दिल्ली अमर विहार तांत्रिक ने किया बलात्कार आरोपी फरार
दिल्ली के अमन विहार में तंत्र मंत्र के नाम पर तांत्रिक ने किया बलात्कार,आरोपी तांत्रिक फरार– अमन विहार, दिल्ली
ए
पिछ्ले कई दिनों से महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन शोषण और रेप की वारदातें रोकने का नाम नही ले रही हैं। ताज़ा मामला बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके का है जहाँ तन्त्र मन्त्र और अंधविश्वास के चलते एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। जहाँ महिला के किराए पर रहने वाले एक तांत्रिक ने कई दिन तक महिला के साथ लगातार रेप की वारदात को अंजाम दिया है। और उसके बाद फरार हो गया है। फिलहाल पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
वी ओ :-
बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में शबनम (बदला हुआ नाम) नाम की महिला अपने पति और 3 बच्चो के साथ रहती है। पीड़ित शबनम की माँ के अनुसार करीब एक साल पहले एक उस्मान नाम का शख्श बतौर किरायेदार रहने के लिए आया। जोकि अकेला रहता था और झाड़ फूँक, तंत्र मंत्र आदि का काम करता था व अपने आपको एक पहुँचा हुआ तांत्रिक बताता था। पीड़िता की माँ ने बताया कि किरायेदार होने की वजह से उससे बोलचाल शुरू हो गयी जिसके बाद उसने पीड़ित महिला से खाना आदि बनाकर देने की बात कही जिसके बदले वो महीने के कुछ पैसे देने को भी राजी हुआ। कुछ दिन तक सब ठीक चलता रहा जिसके बाद शबनम की तबियत खराब रहने लगी। तब आरोपी उस्मान से पूछने पर बताया कि उसपर कोई ऊपरी चक्कर आदि है और वो कभी पीड़ित को ताबीज़ देता तो कभी उसे अपने पास से पीने को पानी जिसके बाद धीरे धीरे उस्मान पीड़ित महिला को अपने साथ निजामुद्दीन दरगाह ले जाने लगा। और उसके बाद कुछ दिन पहले वो पीड़िता व उसके बच्चो को अपने साथ अजमेर शरीफ़ की दरगाह पर ले गया। जहां पर एक होटल के कमरे में खाने नशीला पदार्थ दे दिया जिसके बाद पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया
पीड़ित महिला के घर के पास रहने वाले एक शख्श ने बताया कि आरोपी उस्मान करीब एक साल से यहाँ पीड़िता के घर में पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। ओर उसके पास रोजाना के महिलाएं व अन्य लोग इलाज के लिए झाड़ फूँक करवाने के लिए आते रहते थे। और ये लोगो से पैसे ऐंठता था।:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला को आरोपी ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे दी और वापस आते समय वो उसे पंजाबी बाग के पास छोड़कर भाग गया। और कई दिन बीत जाने के बाद महिला के बीती 23 तारीख को महिला के घर 2 लड़के आये जिन्होंने कहा कि उस्मान उसे बाहर बुला रहा है जिसके बाद बाहर जाकर देख तो कोई नही था । महिला ने डर के मारे पुलिस को 100 न. पर कॉल कर दिया। और सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुकिस ने भी रेप व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता की माँ ने बताया कि पिछले दो दिन से मामला दर्ज होने के बाद से ही पीड़ित शबनम एक महीने के बच्च केसाथ गायब है और उन्हें शक है कि एक बार फिर से आरोपी उस्मान उनकी बेटी पर तंत्र मंत्र कर अपने वश में कर साथ ले गया है। और दोनों का अभी कोई अता पता नही है। और पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां भी मिल रही हैं
अब पीड़ित महिला की इस कहानी में कितनी सच्चाई है ये तो पुलिस जांच का विषय है लेकिन महिलाओ के लिए बनाए गये कानून के चलते पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपी तांत्रिक और पीड़िता की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन जिस तरह से आज के आधुनिक युग मे भी लोग इन तांत्रिक ओझा जैसे ढोंगियों के चक्कर मे पड़ जाते है। ये काफी आश्चर्य जनक है। बरहाल बलात्कार जैसी घटनाएं सख्त कानून होने के भी थमती नज़र नही आ रही हैं।
दिल्ली