उन्नाब बैस्य सेबा समिति के अध्यक्ष बने विकाश गुप्ता

बाँगरमऊ ।उन्नाव। 12 अगस्त।
श्री दोसर वैश्य सेवा समिति बाँगरमऊ उन्नाव की सम्पन्न बैठक में विकास गुप्ता को सर्वसम्मति से कमेटी का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
श्री दोसर वैश्य सेवा समिति की एक बैठक नगर के सण्डीला रोड स्थित स्वामी दयाल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष रवीकान्त गुप्त के इस्तीफे के बाद से रिक्त हुए पद को भरने के लिए गहन मंत्रणा की गयी। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष राजेश गुप्त ने संरक्षक मंडल के समक्ष विकास गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किये जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे स्वीकार करते हुए संरक्षक मंडल ने आम सहमति के आधार पर विकास गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत करते हुए नयी कमेटी के गठन का अधिकार भी दे दिया।
बैठक में संरक्षक शिव कुमार गुप्ता वैश्य रत्न सुरेश कुमार गुप्ता वैश्य रत्न उमाकांत गुप्त लाल बिहारी गुप्त रमेश बाबू गुप्त स्वामी दयाल गुप्त सहित समिति के पदाधिकारीगण बडी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष रबी कान्त गुप्त ने तथा संचालन राजेश गुप्त ने किया।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R