कासगंज रानी अबंती बाई की निकाली शोभा याञा

निकाली गई रानी अवंती बाई की शोभा यात्रा*     कासगंज कस्वा सिढ़पुरा में वीरांगना अबंती बाई की शोभा यात्रा बड़े ही धूम धाम से निकाली गई।ये शोभा यात्रा अपने नियत समय पर निकाली जानी थी पर श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के निधन के कारण स्थगित कर दी गई थी।आज कस्बे में वीरांगना अवंती बाई की शोभा यात्रा पूर्ण हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा दयानंद पब्लिक स्कूल से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों धुमरी रोड एटा गंज रोड ताजपुर रोड अमांपुर रोड से होते हुए दयानंद पब्लिक स्कूल पर संपन्न हुई।शोभा यात्रा में नगर के लोगों ने जलपान व् फल वितरण करते शोभा यात्रा का स्वागत किया।एटा रोड पर शोभा यात्रा का पहले से स्वागत व् जलपान की ब्यवस्था गंगा सागर सेवा समिति की टीम तैनात दिखी शोभा यात्रा आते ही समिति की टीम ने फल वितरण जलपान आदि शोभा यात्रा में मौजूद लोगों को कराया। गंगा सागर सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुन्दर गुप्ता सचिव रवीश गुप्ता नरेश मिश्र सुरेश भारती सुनील प्रधान विपिन सोलंकी सुधीर यादव व् अन्य सदस्य मौजूद थे। शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय राकेश कुमार नितिन शाहू आरक्षी शिव कुमार व् थाने का अन्य स्टाफ और pac के जवान तैनात थे।कार्यक्रम बनवारी लाल आर्य चंद्र शेखर लोधी यतेन्द्र लोधी भरत सिंह वर्मा ओमप्रकाश वर्मा अनूप वर्मा व् अन्य लोधी समाज के लोगों सामिल थे 

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R