झाँसी तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां हुई पूरी
ब्यूरो रिपोर्ट भारत Tv गिरबर दिन झाँसी
झाँसी– स्थानीय निकाय के तीसरे चरण का मतदान 29 नवंबर को संपन्न कराने के चलते मऊरानीपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जिसमे 20 उपनिरीक्षक, 73 सिपाही, 26 महिला कांस्टेवल, 134 होमगार्ड को लगाया गया है। मऊरानीपुर के 66 मतदेय स्थलों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना किया गया। स्थानीय सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक वा कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा ने नगर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही चुनाव के दौरान संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नगर की सीमाओं पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ कड़ी निगरानी की जा रही है। तथा बाहरी व्यक्तियों के मतदेय स्थल या चुनाव प्रचार करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।