उन्नाव टिकट की दावेदारी कौन पड़ेगा किस पर भारी
उन्नाव लोकसभा सें भाजपा की टिकट पाने मे हर वर्ग के नेता अभिनेता अभी से लाइन मे
सोनू मौर्या @ उन्नाव
उन्नाव – भारत की सबसे बड़ी लोकसभा क्षेत्र उन्नाव में लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के संभावित टिकट दावेदारों की संख्या पचास से अधिक है | इसमें कुछ संभावित उम्मीदवार तो अभी से खुलकर प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे संभावित दावेदारों में…
वर्तमान सांसद साक्षी महाराज , फ़िल्म अभिनेता रवि किशन , अनुपम श्याम , कुस्ती खिलाड़ी विकास सिंह ठाकुर , समाजसेवी सोमेश यादव, अभिजात मिश्रा, नवीन शर्मा, अजय मिश्रा, कुँवर अजय सिंह, ममता सिंह, दिनेश धानुक, सदर विधायक पंकज गुप्ता ,राजीव कुमार डब्बू , नम्रता पाठक आदि प्रमुख नाम माने जा रहे जिसमे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा है | लेकिन खुद महाराज जी उन्नाव से ही चुनाव लड़ने का दावा कर रहे है और भोजपुरी फिल्मी दुनियां के मशहूर अभिनेता रवि किशन भी उन्नाव के दावेदारों में शामिल है जिन्होंने पिछले 4 महीने मे फिल्मों की शूटिंग भी उन्नाव वा उसके आसपास की है | जैसे कि उनको उन्नाव से लगाव को दर्शाता है टीवी सीरियल्स में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभाने वाले अनुपम श्याम ओझा की भी चर्चा जोरों पर है | भोजपुरी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले नवीन शर्मा ने तो उन्नाव से अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है | वहीं खेल जगत से विकास सिंह ठाकुर जो कुस्ती खिलाड़ी है अब ओ भी मैदान मे नजर आते दिख रहे | जो कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन प्रभारी अमित शाह के नेतृत्व में बने वार रूम के अहम हिस्सा थे | औऱ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित निशुल्क शिक्षा केन्द्र चला कर गरीब बच्चों की मदद कर रहे है और टिकट के दावेदार है | वहीं समाजसेवी सोमेश यादव पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी टिकट के दावेदारी मे है |एवं जिले में बड़ी बड़ी होल्डिंग्स लगा कर चुनाव में भाजपा से दावा ठोंक रहे है | एवं उन्नाव के ही निवासी अभिजात मिश्रा का भी नाम मजबूत माना जा रहा वह भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं और संघ में मजबूत पकड़ के लिए जाने व माने जाते हैं | और महिला दावेदारों में ममता सिंह और नम्रता पाठक के बीच भी कड़ी टक्कर मानी जा रही जहां ममता सिंह भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी हैं | वहीं नम्रता पाठक उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी और वहीं सदर विधायक पंकज गुप्ता का नाम सुनने में रहा है जो कि जनपद के जनप्रिय विधायक है
चुनाव नजदीक आते ही ऐसे 50 से अधिक नाम चर्चा में हैं जो भाजपा से टिकट की उम्मीद लगाए हैं चुनाव नजदीक आते ही इनकी संख्या अधिक होती जा रही है|