आखिरी चरण का चुनाव का हुआ खत्म, अब नतीजों का इंतजार

नई दिल्ली। 11 अप्रैल से शुरू हुए 17वीें लोकसभा के चुनाव आज खत्म हो गए। इस बार चुनाव सात चरणों में कराए गए थे। 7वें और आखिरी चरण के लिए आज 59 सीेटों के लिए वोट डाले गए और 918 उम्मीदवार मैदान में थे। पांच बजे तक लगभग 56 फीसदी मतदान हुआ है। शाम पांच बजे के बाद भी मतदान जारी होने से वोट प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं। इस बार भी पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई, इसके बावजूद यहां 68 प्रतिशत वोटिंग हुई। दूसरी ओर पंजाब में भी एक बूथ केंद्र पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शत्रुघ्न सिन्हा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी अभिनेता रविकिशन, सनी देओल, सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर, शिबू सोरेन और पवन कुमार बंसल जैसे उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोट डाले गए। लगभग 39 दिनों से देश की जनता लोकतंत्र का उत्सव मना रही थी। आज उसका समापन हो गया। चार दिन बाद यानी 23 मई को देशवासियों को चुनाव परिणामों के लिए इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R