लखनऊ:- लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

 

कई जगहों पर रेकी का करने का आरोप
◆जम्मू-कश्मीर में लश्कर के लिए करता था काम।
◆ महाराष्ट्र के औरंगाबाद का हैं रहने वाला। ——————
सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया हैं। सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया कि वह थलसेना की शिविरों एवं बिजली परियोजनाओं जैसे अहम प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान अब्दुल नईम शेख के तौर पर हुई है। वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला हैं। उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

साल 2014 से ही आतंकवाद के एक मामले में शेख की तलाश थी और वह उस वक्त से फरार था। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच के लिए मामले को एनआईए के हवाले कर दिया गया हैं। आरोप हैं कि शेख ने कश्मीर जाकर वहां कुछ अहम प्रतिष्ठानों की रेकी की। अधिकारियों ने दावा किया कि शेख ने हिमाचल प्रदेश, खासकर कसोल का भी दौरा किया। कसोल में इस्राइली नागरिक अक्सर आते-जाते रहते हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि शेख को पाकिस्तानी-अमेरिकी डेविड हेडली की तरह रेकी के एक मिशन में शामिल किया गया था। हेडली अमेरिका की एक जेल में 35 साल की सजा काट रहा हैं। उस पर आतंकवादी गतिविधियों और 2008 के मुंबई हमलों में शामिल होने के आरोप हैं।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R