आगरा शैक्षिक महासंघ की बैठक शहीद स्मारक पर हुई

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक

आगरा द्वारा शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिये आगामी कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक शहीद स्मारक, संजय पैलेस, आगरा में आयोजित की गई…..*

बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आगरा के यशस्वी *जिलाध्यक्ष श्री मुकेश डागुर जी* एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी जिला *महामंत्री श्री अभय यादव जी*, हरेश चौहान जिला उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज परिहार, राजीव शर्मा, मनोज शर्मा, रंजना सोलंकी, प्रियंका, निधि कपूर,भारती होल्कर, राजेश रावत, शुभ्रा शर्मा, सुनील कुमार, दिनेश गौतम, सतीश बघेल, अजीत चाहर, विजय यादव, जयप्रकाश, नविता गुप्ता, रेनू कटिहार, शुभ्रा शर्मा, पवन शर्मा, राम प्रताप सिंह, कपिल बघेल, भवदीप नारायण त्यागी, रामवीर सिंह ,अजीत नौहवार, संदीप चौधरी, मुकेश कुमार वर्मा, विजय यादव , उमेश यादव , वीरेंद्र सोलंकी,किशनबाबू गुप्ता, विवेकानंद शर्मा ,दिनेश शर्मा, कीर्तिपाल सिंह, सत्येंद्र चौधरी, रामभजन सिंह, दलीप सिंह परमार, भूपेंद्र सिंह,….. आदि शिक्षक साथियों ने भाग लिया…..

बैठक में श्री मुकेश डागुर जी ने कहा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का फार्मूला अपनाया जायेगा, कोई भी भ्रष्टाचारी बक्शा नहीं जायेगा…
डागुर जी ने कहा कि अभी सिर्फ भ्रष्टाचार के पेड़ को काटा गया है आने वाले समय में विभाग में फैली उस भ्रष्टाचार के पेड़ की सभी जडों को भी उखाड़ने का काम संगठन द्वारा किया जायेगा।

वहीं संगठन के जिला महामंत्री श्री अभय यादव जी ने बताया कि संगठन हर उस एक शिक्षक के साथ सदैव खडा है जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से कर रहा है। गुरुजनों की शोषण से मुक्ति कराने और छात्र व शिक्षा हितेषी परिवेश के सृजन के लिये महासंघ किसी भी सीमा तक जा सकता है।

*इसके अलावा RSM ने आज किया “भ्रष्टाचार मुक्ति वाहिनी का गठन”*
——————————————————————————
BSA और BEO के ख़िलाफ़ कार्यवाही के बाद संगठन अब एक दर्जन से अधिक भ्रष्टाचार में लिप्त शिक्षा अधिकारी और बाबुओं के ख़िलाफ़ चलाएगा आंदोलन और उनके द्वारा किये गये पापों के लिये उन पर कठोर कार्यवाही करायी जायेगी।
बेसिक शिक्षा और शिक्षकों को भ्रष्टाचार व अत्याचार से मुक्त कराया जायेगा।
शिक्षक संवर्ग के हमारे कुछ साथी जो कि इस संघठित भ्रष्टाचार में संलिप्त है, वो भी अपने आप में सुधार कर लें और गुरुजनों का शोषण व दलाली करना छोड़ दें
——————————————————————————

*RSM परिवार के सदस्य श्रीनिवास (जिनकी शिकायत के आधार पर BSA, पूर्व BSA कार्यवाही हुई) और भ्रष्टाचार सफ़ाई अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले सभी साथियों का आज स्वागत और सम्मान किया गया।*

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आगरा ने संगठन के लम्बे आंदोलन और संघर्ष के बाद भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ प्राप्त ऐतिहासिक सफलता पर सभी सहयोगियों और समर्थक साथियों का आभार व्यक्त किया…
इसके अतिरिक्त संघठन की मजबूती एवं अन्य शैक्षिक हित के कार्यों के लिये रणनीति व भविष्य की कार्य योजना बनाने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

*मुकेश डागुर (जिलाध्यक्ष)*
*अभय यादव (जिला महामंत्री)* 9719611466
*अजीत नौहवार (सह मीडिया प्रभारी)*

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आगरा*

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R