आगरा समिति द्वारा दिव्यांगों को दी गई ट्राईसाईकिल

सामर्थ्यवान दिव्यांगों को दी निशुल्क ट्राइसाइकिल*

सामर्थ्यवान श्री साई सद्गुरुउदेव सेवा समिति द्वारा 7 जुलाई राजपुर चुंगी आगरा पर एक कार्यक्रम आयोजित हुया। जिसके मुख्य अतिथि आगरा महापौर नवीन जैन रहे।।

कार्य्रकम में दो दिव्यांगों को व्हील चेयर एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल संस्था की ओर से निशुल्क प्रदान की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ निशिराज और सुरेश कालरा जी द्वारा ईश्वर की वंदना के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन जी ने संस्था के कार्यो को पंडित मनीष शर्मा के प्रयास की सराहाना की और कहा कि समाज मे व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुरूप समाज के लिए योगदान देना चाहिए और साथ ही 5 से 10 दिव्यांगों के लिए ट्राइसाइकिल देने की घोषणा कर दी। मेयर साहब के कहने पर पंडित मनीष शर्मा ने एक सुंदर भजन करले कर्म तेरे काम आएंगे की प्रस्तुति दी।

संस्था के संस्थापक पंडित मनीष शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों को सम्बल देने के लिए उनको समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने के लिए इस संस्था का उदय हुया है और दिव्यांगों की पीड़ा को वही समझ सकता है जो इस दर्द से गुजरा हो ईश्वर जब एक अंग नही देता है तो इसके बदले कुछ ना कुछ अतिरिक्त उस इंसान को दे देता है और हम उसी विशेषता को पहिचान कर उनकी पहिचान दिलाने का कार्य कर रहे है ।

मुख्य तौर से आये भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया ने समाज को संदेश देने वाली एक रचना किस तरह अभिनय दिखाते है यहां के लोग पढ़ी।

कार्यक्रम का संचालन विमलेश द्विवेदी द्वारा किया गया। मंचासीन महापौर नवीन जैन ,विजय गोयल, दिनेश अगरिया, संजय गुप्ता राजवीर सिंह पंकज शर्मा मनीष थापक आदि एवं राजकुमार शर्मा, प्रशांत कुमार शर्मा,अमित शर्मा,सुरेश कालरा,गोपाल शर्मा, संजना शर्मा,राजकुमार जैन, ममता गोयल संजय गोयल,शिवम शर्मा,राजन ,माधव ,राघव और रजत आदि उपस्तिथि रहे।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R