आगरा प्रमुख सचिव गृह पहुंचे जेल किया निरीक्षण

कश्मीर से गिरफ्तार अलगावबंदियों के आगरा सेंट्रल जेल शिफ्ट किये जाने के बाद आज प्रमुख सचिव गृह ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उनके आगरा में होने कारण प्रशाशन काफी सतर्क दिखा,सुबह से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनके द्वारा किसी भी जगह का औचक निरीक्षण किया जाएगा और शाम होने से पहले उन्होंने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया।इस दौरान आगरा की पूरी नौकरशाही उनके इस्तकबाल में जुटी रही।

कश्मीरी अलगाववादियों के गिरफ्तार होने के बाद उनमें से 26 बंदियों के आगरा की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किये जाने के बाद आज प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उन्हें आज आगरा में थोड़े समय रुकना था।इस दौरान उनके द्वारा सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से बात करने से साफ इंकार कर दिया पर उनके चेहरे की लकीरें उनके सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट होने की बात का इशारा कर रही थी।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R