आगरा में जलेसर के युवक को बस ने कुचला

थाना बरहन क्षेत्र जमाल नगर भैंस रेलवे पुल के ऊपर एक बाइक सवार को बस बस ने कुचल दिया। जलेसर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस संख्या PB 08 BN 9237 ने आगरा की तरफ से आ रहे। बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 37 बर्षीय विजय सिंह बघेल पुत्र बाबूसिंह बघेल निवासी जैनपुरा थाना जलेसर जनपद एटा। अपनी बाइक संख्या यूपी 80 बी एच 5901 से रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव जा रहा था। विजय आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्तिथ वासू नामक युवक के कोल्ड स्टोरेज पर नौकरी करता था। वह सुबह बहनों से राखी बंधवाने के लिए अपने गांव जैनपुरा जलेसर जा रहा था। तभी जलेसर की तरफ से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। और वाइक सवार को लगभग 25 मीटर रौदते हुए ले गई। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दे दी। सूचना पाकर परिजन चौकी आंवलखेड़ा पहुँच गए। रक्षाबंधन के दिन बहनों की राखी सूनी रह गई। मृतक की बहनें ओमबती देवी व कृष्णा देवी अपने इकलौते भाई के राखी बांधने का इंतजार कर रही थीं। राखी बंधवाने से पहले ही मौत ने ऐसा झपट्टा मारा कि बहनों की राखी धरी की धरी रह गईं। विजय मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। जिसमें कु बबिता 14 बर्ष, आकाश 10 बर्ष, कु बंदना 8 बर्ष, और विकाश 05 बर्ष का है। गांव जैनपुरा में उसकी पत्नी कमलेश और मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R