आगरा खाड़ा कांड बरहन पुलिस ने पांच महिला दो पुरुषों को भेजा जेल
थाना बरहन के गांव खाड़ा में खरंजा को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे पथराव और फरसे चलने लगे। गांव में दहशत का माहौल फैल गया था। ग्रामीण अपने-अपने घरों में कैद हो गए थे। पुलिस को सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराना चाहा। लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं थे। झगड़े में 10 लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पांच महिला दो पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 7 को पुलिस ने जेल भेज दिया।