आगरा झोलाछाप का अस्पताल सीज एसडीएम और स्वास्थ्य टीम ने की कार्रवाई

तहसील एत्मादपुर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एसडीएम और स्वास्थ विभाग टीम ने मोर्चा खोल दिया है। एसडीएम और स्वास्थ विभाग की टीम ने छापा मारकर फर्जी अस्पताल पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही से झोलाछाप डॉक्टर दुकानों के शटर बंद कर दौड़ने लगे। बरहन के अहारन में एत्मादपुर एसडीएम ज्योति राय और स्वास्थ विभाग की टीम पहुची। अहारन कस्बा स्थित एक घर में फर्जी अस्पताल चल रहा था। अस्पताल का संचालन आदेश कुमार द्वारा किया जा रहा था। कई वर्षों से अस्पताल का संचालन हो रहा था। अस्पताल के अंदर हर प्रकार के मरीजों की देखने की व्यवस्था थी। अनेकों दवाई भी पाई गई। घर में चल रहे अस्पताल के अंदर मरीजों के भर्ती कराने की भी व्यवस्था थी। बेड भी पाए गए। स्वास्थ विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया। वही डॉक्टर से पूछा गया कि उनके पास क्या कागज आते हैं। तो डॉक्टर कागजात दिखाने में असमर्थ रहे। डॉक्टर के पास अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नही था।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R