आगरा हथियारों के बल पर लाखों की बकरियां लूट ले गए बदमाश
आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। हर रोज बदमाश किसी न किसी गांव में गरीबों को अपना निशाना बना रहे हैं। हथियारों के बल पर जनवरी माह में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई लूट की संगीन वारदात। लगातार एक के बाद एक पशुपालकों को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार क्षेत्र में हो रही घटनाओं से जनता भयभीत है। कस्बा खेड़ा मोहल्ला में विनोद कुमार सबिता को आधी रात के बाद बदमाशों ने घेर लिया। जब बदमाशों का पीड़ित द्वारा विरोध किया गया। तो उसके साथ मारपीट की गई। हथियारों के बल पर 27 बकरियां बदमाश लूट ले गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल पर सपा नेता दिनेश यादव भी पहुंचे। सपा नेता का कहना है। कि क्षेत्र में बेरोजगारी होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं पुलिस रोक नहीं पा रही। वहीं अन्य लोगों का कहना है। कि पुलिस लूट की घटनाओं को चोरी में दर्ज कर रही है। आखिरकार पुलिस करना क्या चाह रही है।