आगरा मिट्टी के नीचे दबी दो महिलाएं ग्रामीणों ने बाहर निकाला

तालाब से एक मिट्टी खोदना पड़ा महिलाओं को भारी मिट्टी में दबी महिलाएं
ग्रामीण बने मददगार मिट्टी के नीचे दबी महिलाओं को तालाब से सकुशल बाहर निकाला
थाना मलपुरा के आगरा ग्वालियर रोड स्थित गांव कबूलपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव की एक बेटी और महिला मिट्टी की ढाय गिरने से मिट्टी में दब गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने घर के लिए शनिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे 17 वर्षीय तनु पुत्री पीतम सिंह और 28 वर्षीय कृष्णा पत्नी सुनील मिट्टी के लेने के लिए तालाब में पहुंच गई। दोनों मिट्टियां तालाब से निकाल रही थी तभी अचानक ऊपर से उनके ऊपर ढाय गिर गई। डाय गिरते ही चीफ मच गई। सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पाकर ककुआ चौकी प्रभारी विधान चंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सावरे की मदद से महिला और बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परंतु वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई उन्हें इलाज के लिए आगरा भेज दिया गया है दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

TDRTSDNDNDFH DFYYRBY Y EDDR D ER R