आगरा;- संस्था द्वारा दिए गए महिलाओ को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
आगरा:- श्री कृष्णा जन कल्याण समिति द्वारा स्थापित निशुल्क शिक्षा केंद्र व् प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओ का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देते हुई संस्था सचिव सोवरन शर्मा तथा साथ में अध्यक्ष अरुण शर्मा
जिसमे संस्था द्वारा गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को शिक्षित करने के साथ-साथ महिलाओ को भी रोजगार सम्बंधित कोर्स कराये जाते है तथा भविष्य में भी उन्हें संस्था द्वारा समय-समय पर सहायता प्रदान कराई जाती है आस- पास से पता करने पर चला की संस्था द्वारा वर्तमान समय में २ शिविर संचालित है जिसमे प्रतिदिन बच्चो को पढ़ाने के साथ महिलाओ को भी अक्षर ज्ञान दिया जाता है जिसमे संस्था के पास अपनी कोई जगह नही है संस्था द्वारा इन सभी कार्यो को कालिंदी विहार स्थित एक पार्क में पेड़ो की छाया में कराया जाता है इस क्रिया के कारण स्थानीय लोग उसे गुरुकुल भी कहने लगे जिससे उसका नाम रामा देवी बाल्गुरुकुल कर दिया गया है
कार्यक्रमों को सफल बनाने में विशाल शर्मा (आगरा महानगर संस्था मीडिया प्रभारी), अरुण शर्मा (आगरा महानगर अध्यक्ष), संस्था सचिव सोबरन शर्मा तथा समस्त स्थानीय वासी भी समिल्लित रहे|