लल्लू की महारसोई का खाना पहुंचेगा गरीब के घर 25 लाख लोगों को मिलेगा खाना
*प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह*
*हर जिले में अजय लल्लू की महारसोई संचालित कर, 25 लाख लोगों को खाना खिलाएगी कांग्रेस, आगरा में होगा 50,000 लोगों का खाना*
*सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय, सेवा सत्याग्रह की थीम*
*कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई महाअभियान का नारा*
*पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए लगेंगे 10 लाख पोस्टर*
आगरा, 5 जून 2020। को जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में जिला व शहर की संयुक्त प्रेस वार्ता बालूगंज डॉ असीम चौधरी शिरोमणि शिरोमणि हॉस्पिटल पर हुई वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी।
जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि इस महाअभियान की थीम ‘*सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय* है। कांग्रेस का सिपाही-मजदूरों का भाई के नारे के साथ पूरे सूबे में कांग्रेसजन 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे इसी के तहत आगरा में भी लगभग 50000 लोगों को खाना खिलाएंगे।
जिला अध्यक्ष ने बताया 20 मई से हमारे नेताअजय कुमार लल्लू को जिला कारावास में है। उनका सिर्फ इतना सा दोष है कि वे देश निर्माता गरीब-मजदूर बहन-भाइयों की मदद करना चाहते थे। गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है।
मनोज दीक्षित ने कहा कि सेवा सत्याग्रह के दौरान सूबे के हर जिले में कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की महारसोई संचालित करेगी और 25 लाख जरुरतमंदों लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरित करेगी।
शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार फिल्म ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के कारण गरीब विरोधी सरकार ने जेल में डाला है, लेकिन अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी। इसलिए हमारे इस सेवा सत्याग्रह की थीम ‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय’ रखी है। हमारी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता, नेता गरीबों-जरूरतमंदों की मदद कर रहा है और हम सब अजय कुमार लल्लू हैं। जेल की सलाखें और फर्ज़ी मुकदमें हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे।
प्रदेश महासचिव सवाना खंडेलवाल ने कहा कि श्री अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया। 10 लाख से अधिक लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की गई। 22 जिलों में हमने अपने कार्यालयों को साझी रसोईघरों में तब्दील कर दिया। हाइवे पर चल रहे लोगों के लिए स्टॉल्स लगवाए। यह सब हमारे नेता श्री अजय लल्लू के नेतृत्व में हुआ। एक वंचित समाज से आने वाले हमारे नेता के सेवा कार्य योगी आदित्यनाथ की आंखों में चुभ रहा है। इस लिए इस कायर सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया है।
जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगेंगे।
इस महा अभियान सेवा सत्याग्रह में पोस्टकार्ड लिखकर और सोशल मीडिया पर बड़े अभियान के जरिये भी आवाज़ उठाई जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित देवेंद्र कुमार चुल्लू शहर अध्यक्ष सवाना खंडेलवाल महासचिव प्रदेश विनोद बंसल बबीता जादौन विष्णु शर्मा हेमंत चहार राजवीर लवानिया यशपाल चौधरी अतुल यादव चंद्र मोहन पाराशर विराग जैन शाहिद अहमद विनोद जरारी जगदीश लवानिया यशपाल चौधरी बुरान शमशी अनिल बिधौलिया अनिल शर्मा डॉ असीम शिरोमणि अरुण शर्मा भावना द्विवेदी महेश उपाध्याय चौधरी प्रीतम सिंह हारून रशीद कृष्णा शर्मा बिलाल समझी आदि उपस्थित रहे